
अवैध खनन के खिलाफ किया था आत्मदाह, इलाज के दौरान संत विजयदास की हुई मौत
भरतपुर : राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर के पसोपा गांव में संत विजय दास(Sant Vijay Das) ने अवैध खनन(Illegal mining) के विरोध में खुद को आग लगा ली थी। संत विजयदास का बीती देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल(Safdarjung Hospital) में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़े :- योगी सरकार का तोहफा, मंहगाई भत्ता 3 फीसद बढ़ाया
बता दें कि, जिले के डीग क्षेत्र में आदिबद्री धाम और कनकाचल में हो रहे अवैध खनन के विरोध में साधु-संत आंदोलन कर रहे थे। 21 जुलाई को बड़ी संख्या में साधु-संत विरोध करने के लिए जुटे। इसी दौरान आंदोलन स्थल पर संत विजयदास ने आत्मदाह कर लिया।
ये भी पढ़े :- झूठ फरेब से सत्ता में रहना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव
पुलिस और अन्य लोगों ने उन्हें फौरन कंबल में लपेट दिया। लेकिन तब तक वह 80 फीसदी जल चुके थे। उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।