
TrendingUttar Pradesh
लखनऊ: आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे बृजलाल खाबरी
प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के स्वागत को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।
- आज प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगें बृजलाल खाबरी
लखनऊ: कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के स्वागत को लेकर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।
सुबह से ही कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकताओं का आना शुरू हो गया है। प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पहुंच रहे हैं। वहीं कार्यालय में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भव्य स्वागत के इंतजाम किए गए हैं।
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर होडिंग लगाकार नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का स्वागत की तैयारियां की गयीं हैं। बताते चलें कि, नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी कार्यकताओं और पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। जिसको लेकर भी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।