
India - WorldTrendingworld
सऊदी सरकार ने महिलाओं को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, अब पुरुषों के बिना भी कर सकेगी हज
इंटरनेशनल डेस्क : सऊदी अरब सरकार ने हज या उमरा करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महिलाओं के लिए महरम की अनिवार्यता खत्म कर दी है। अब कोई भी महिला बिना महरम यानी पुरुष साथी के हज या उमरा करने के लिए सऊदी अरब जा सकती है। इसका ऐलान सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-राबिया ने किया है।
ये भी पढ़े :- अलीगढ़: सीएम योगी आज 406 करोड़ की 59 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल करीब 80 हजार भारतीय मुसलमान हज करने के लिए सऊदी अरब जाएंगे। इनमें 50 फीसदी संख्या महिलाओं की है। वर्ष 2019 में सबसे अधिक दो लाख भारतीय मुसलमान हज के लिए मक्का गए थे।