PoliticsTrending

UP Election 2022: कांग्रेस की पहली सूची जारी, पंखुड़ी पाठक नोएडा से लड़ेंगी चुनाव

समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई पंखुड़ी पाठक भी इन 50

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी 125 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेश पार्टी के द्वारा जारी की गई सूची में सबसे बड़ा प्रतिशत महिलाओं का है। क्योंकि विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी देने का वादा किया था आज उसी को अमल करते हुए पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई पंखुड़ी पाठक भी इन 50 महिलाओं में शामिल हैं। खास बात यह है कि पंखुड़ी पाठक इस बार नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वही पार्टी ने इस बार भरोसा जताते हुए पंखुड़ी पाठक को नोएडा से टिकट दिया है टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक में प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति अपना आभार जताया है । पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं लड़की हूं एक लड़की की मां हूं मेरा यह संघर्ष भारत की सभी लड़कियों को समर्पित है मुझे नोएडा से प्रत्याशी बनाने के लिए धन्यवाद प्रियंका दीदी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: