TrendingUttar Pradesh

गोरखपुर: सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का हुआ आयोजन

सूरजकुंड धाम पर चल रही महाआरती , 312वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई

गोरखपुर : सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। विगत कई वर्षों से सूरजकुंड धाम पर चल रही महाआरती , 312वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की।
कार्यक्रम में कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजन अर्चन की गई। इसके बाद मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, मुकेश गौड़, राकेश सिंह, रामचंद्र मौर्य, सुधाकर त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, घनश्याम पासवान, मोनू शर्मा, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: