
यूपी: शीतलहर का सितम जारी, तापमान में लगातार गिरावट …
स्कूलों की टाइमिंग भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए की गई।
लखनऊ: यूपी में शीतलहर का कहर जारी है। हल्की हवाओं और सिंधु-गांग के मैदानी इलाकों में सतह के करीब ज्यादा नमी के कारण इस समय कोहरा सामान्य है। यूपी में रात से ही बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। ठंड को देखते हुए राजधानी के स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग भी सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए की गई।
पीएम मोदी और RSS पर सीएम नीतीश ने कसा तंज, कहा – संघ का आजादी की लड़ाई से लेना-देना नहीं था
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एम. दानिश ने बताया कि 4 जनवरी तक यूपी के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वहीं साल के पहले दिन को लेकर मौसम विभाग ने एक आंकड़ा जारी किया। लखनऊ में बीते 3 साल में 2023 पहली जनवरी सबसे सर्द रही।