Delhi

Russia Ukraine War : एयर इंडिया की पांचवी उड़ान यूक्रेन से 249 छात्रों को लेकर हुई रवाना

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब भयानक रूप ले रही है। रूस ने यूक्रेन पर हमलों को और भी तेज कर दिया है। खबर आ रही है कि रूस अब यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अभी भी यहां पर भारत के लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें स्वदेश लाने के लिए भारत सरकार ने अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच खबर है कि 249 भारतीय छात्रों को लेकर पांचवी फ्लाइट भी दिल्ली पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आज पांचवी फ्लाइट सुबह करीब 6:30 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

 

 

ऑपरेशन गंगा

 

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत अभी तक 1100 से ज्यादा लोगों को निकाला जा चुका है। इन सभी को रोमानिया के बुखारेस्ट के रास्ते दिल्ली लाया जा रहा है।

 

26 फरवरी से शुरू हुआ था ऑपरेशन गंगा 

 

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते युद्ध का देखते हुए भारत सरकार ने अपने लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान की शुरुआत की। वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए रोमानिया का रास्ता चुना गया। 26 फरवरी को इस मिशन के तहत 219 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची थी। और इसके बाद 27 को फरवरी को भी तीन फ्लाइट्स लैंड हुईं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: