DelhiTrending

भारत के नए चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए रिटायर्ड IAS अरुण गोयल, संभाला पदभार …

दिल्ली : भारत के नए चुनाव आयुक्त के तौर पर रिटायर्ड अरुण गोयल पदभार संभालने वाले है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे। चुनाव आयुक्त के तौर पर इनकी नियुक्ति अगले महीने होने वाले गुजरात में विधानसभा चुनाव तक के लिए की गयी है। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।

आप को बता दे की,  रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार संभाल लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी सहमति दे दी थी। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस बाबत एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: