
Republic Day : गणतंत्र दिवस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई, भारत की तारीफों के बांधे पुल
इंटरनेशनल डेस्क : 74वें गणतंत्र दिवस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई। पुतिन ने अपने बधाई संदेश में भारत की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि, ”आर्थिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है। मुझे विश्वास है कि एक साथ काम करके हम सभी क्षेत्रों में परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग की निरंतर वृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। यह निस्संदेह रूस और भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के मौलिक हितों को पूरा करता है।”
ये भी पढ़े :- शिवपाल यादव ने की मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग
आज हमारा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी रहे। इसके साथ राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस मनाने के लिए परेड को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस साल गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत मिस्र के सशस्त्र बलों की टुकड़ी की मार्च के साथ हुई।