EntertainmentTrending

मशहूर निर्देशक और थियेटर के दिग्गज पीटर स्टीफन पॉल ब्रुक का निधन, 97 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मशहूर निर्देशक और थियेटर के दिग्गज पीटर स्टीफन पॉल ब्रुक(Peter Stephen Paul Brooke) ने लंदन में 97 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। ब्रुक के लिए ‘दुनिया एक रंगमंच’ महज जुमला नहीं था, बल्कि वे स्कूल, अस्पताल, फैक्ट्री, खदान या जिम जैसी किसी भी जगह को रंगमंच बनाने में माहिर थे।

21 मार्च, 1925 लंदन(London) में जन्मे ब्रुक के पिता एक कंपनी के निदेशक थे और मां विज्ञानी। महज 16 वर्ष की उम्र में स्कूल छोड़कर वे फिल्म स्टूडियो से जुड़ गए। ऑक्सफोर्ड से अंग्रेजी व विदेशी भाषाओं में स्नातक किया। ब्रुक कहते थे, हर दिन दुनियाभर में मूर्खतापूर्ण युद्धों से हो रही पीड़ा और दहशत के बारे में सुनते हैं। महाभारत करोड़ों लाशों की बात है और सबसे अहम बात यह है कि युधिष्ठिर अंत में कहते हैं कि ‘यह जीत एक हार है।’ यही युद्ध का असल सच है।

ये भी पढ़े :- ‘चकदा एक्सप्रेस’ का पहला शेड्यूल पूरा होने पर अनुष्का शर्मा ने साझा की तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात

1985 में वियतनाम में चल रहे युद्ध को लेकर ब्रुक ने पेरिस में महाभारत को रंगमंच पर पेश किया। करीब 9 घंटे दर्शक एकटक नाटक देखते रहे। आखिर में ब्रुक ने पूछा कि क्या युद्ध संघर्ष खत्म कर सकता है? क्या वाकई नेताओं और लोगों के पास शांति और युद्ध के बीच किसी एक को चुनने का विकल्प होता है? तो पूरी दुनिया सन्न रह गई।

ये भी पढ़े :- शहनाज गिल का समन्दर किनारे मस्ती करते वीडियो वायरल, फैन्स ने कहा – ‘शहनाज को शहनाज अट्रैक्ट करती है’’

वहीं ब्रुक की बेहतरीन अदाकारी के लिए 2021 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। द एम्पटी स्पेस में ब्रुक ने लिखा, मुझे बस कोई भी खाली जगह दे दें, मैं उसे स्टेज बना दूंगा। रोशनी, रंग और नवोन्मेषी तरीकों से वे अनुपयुक्त जगहों को भी बेहतरीन मंच में बदल देते थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: