Delhi

बारिश और ओलावृष्टि से दिल्लीवासियों को मिली राहत, रविवार को मौसम साफ होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में बीती शाम मौसम ने करवट ली। तेज रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश और ओले भी गिरे। और शाम के बाद देर रात तक बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होती रही।

 

 

सर्द से साथ हुई सुबह की शुरूआत

 

 

दिल्ली-एनसीआर में आज दिन की शुरुआत सर्द सुबह के साथ हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हांलाकि रविवार से मौसम साफ होने की संभावना है। रात साढ़े 11 बजे तक कुल 1एमएम बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा ओले गिरे। बीती रात 12 बजे के आसपास एनसीआर में भी ओले गिरे।

 

 

मौसम विभाग ने जारी किया था यलो अलर्ट

 

 

दरअसल मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई थी। वहीं दिनभर मौसम सामान्य रहने के बाद शाम को 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रात में ओले भी गिरे। जबकि हवा में नमी का स्तर 44 से 95 फीसदी तक दर्ज किया गया।

 

 

पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय

 

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों तक बारिश हो सकती है। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। जबकि रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: