
रिलायंस के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्केट कैप एक बार फिर 6 लाख करोड़ के पार
रिलायंस का शेयर आज दोपहर के 1.10 बजे 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 2368 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 2369 रुपए के स्तर पर रिलायंस का मार्केट कैप इस समय 15.30 लाख करोड़ रुपए है।
नई दिल्ली : शेयर बाज़ार में सप्ताह के आखिरी दिन भी तेजी जारी है और सेंसेक्स 58 हजारी हो चुका है। देश की जानी मानी कंपनियों में से एक रिलायंस के शेयर ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। शेयर बाज़ार में आयी इस तेजी में रिलायंस का सबसे बड़ा योगदान है। रिलायंस का मार्केट कैप एक बार फिर 6 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है।
इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए रिलायंस का शेयर आज दोपहर के 1.10 बजे 3.5 फीसदी की तेजी के साथ 2368 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अभी तक कारोबार के दौरान यह 2378 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंचा था जो इसका ऑल टाइम हाई है। इससे पहले 16 सितंबर 2020 को रिलायंस का शेयर 2369.60 रुपए के स्तर पर पहुंचा था जो अभी तक का ऑल टाइम हाई था।
2369 रुपए के स्तर पर रिलायंस का मार्केट कैप इस समय 15.30 लाख करोड़ रुपए है। रिलायंस के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से लगातार तेजी जारी है। साप्ताहिक आधार पर यह लगातार पांचवां सप्ताह है जब इसके शेयर में तेजी जारी है।
यह भी पढ़ें: भारत की अर्थव्यवस्था में आया सुधार, सर्विस सेक्टर के अंदर आया 18 महीने का सबसे तेज उछाल