कारोबार

भारत की अर्थव्यवस्था में आया सुधार, सर्विस सेक्टर के अंदर आया 18 महीने का सबसे तेज उछाल

बीते माह अगस्त में सर्विस सेक्टर का PMI इंडेक्स 56.7 रहा। अगर यह इंडेक्स 50 से ऊपर रहता है तो उसे विस्तार और कम रहता है तो संकुचन माना जाता है। इंडियन इकोनॉमी और जॉब मार्केट के लिए सर्विस सेक्टर एक अहम किरदाफर निभाता है।

नई दिल्ली : भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। बीते माह अगस्त में सर्विस सेक्टर के अंदर 18 महीने का सबसे तेज ग्रोथ दर्ज किया गया है। बता दें कि भारत की जीडीपी में सर्विस सेक्टर का 54 फीसदी योगदान है। बीते माह सर्विस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स 56.7 रहा जो जुलाई के महीने में 45.4 था।

बीते माह अगस्त में सर्विस सेक्टर का PMI इंडेक्स 56.7 रहा। अगर यह इंडेक्स 50 से ऊपर रहता है तो उसे विस्तार और कम रहता है तो संकुचन माना जाता है। इंडियन इकोनॉमी और जॉब मार्केट के लिए सर्विस सेक्टर एक अहम किरदाफर निभाता है।

मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की 17 जून 2021 की अपडेटेड रिपोर्ट के मुताबिक, एक तरफ जहाँ, वित्त वर्ष 2020-21 में सर्विस सेक्टर का आकार GVA आधार पर 96.54 लाख करोड़ का था। तो वहीँ, GVA आधार पर इंडियन इकोनॉमी का आकार करीब 180 लाख करोड़ का था।

सर्विस सेक्टर का योगदान करीब 54 फीसदी

इंडियन जीडीपी में वित्त वर्ष 2020-21 में सबसे कम योगदान के साथ एग्रिकल्चर का योगदान 20.19 फीसदी, इंडस्ट्री का योगदान 25.92 और सर्विस सेक्टर का योगदान 53.89 फीसदी रहा है। ऐसे में इस सेक्टर में सबसे बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट और फाइनेंशियल का है और इसका योगदान 22.05 फीसदी है। 14.43 फीसदी के साथ इंडस्ट्री में सबसे बड़ा योगदान मैन्युफैक्चरिंग का है।

कंपनियों के नए निर्यात ऑर्डर में और गिरावट देखी गयी। मंदी अक्सर महामारी और यात्रा प्रतिबंधों से जुड़ी थी। जुलाई के मुकाबले अगस्त के महीने में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी में विस्तार कमजोर रहा है। जुलाई के महीने में जो मैन्युफैक्चरिंग एक्विविटी इंडेक्स 55.30 वही मैन्युफैक्चरिंग एक्विविटी इंडेक्स अगस्त में 52.30 था।

इसके अलावा निर्यात में 45.17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कुल निर्यात 33.14 अरब डॉलर रहा। हालांकि आयात में 51.47 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 47.01 अरब डॉलर रहा। इस तरह पिछले महीने देश का कुल व्यापार घाटा 13.87 अरब डॉलर रहा।

यह भी पढ़ें: यूपी में जदयू लड़ेगी चुनाव, सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो अकेले लड़ेंगे चुनाव : त्यागी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: