भारत और अमेरिका के रिश्ते होंगे मजबूत, मिलेंगें सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर
भारत को अमेरिकी नौसेना से 2 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन समुद्री हेलीकाप्टर मिलने वाला है।
भारत की सुरक्षा में एक और हेलीकॉप्टर जुड़ने वाला है। भारतीय नौसेना को अमेरिकी नौसेना से दो एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी हेलीकाप्टर मिलने वाला है। इसकी जानकारी अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने दी है। अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के बीच सहयोग और उनकी नौसेनाओं के बीच पारस्परिक भागीदारी मजबूत होगी। भारतीय नौसेना अमेरिका के साथ यह डील विदेशी सैन्य बिक्री के तहत कर रही है।
भारत को अमेरिकी नौसेना से 2 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टर और 10वां पी-8 पोसाइडन समुद्री हेलीकाप्टर मिलने वाला है। ये हेलीकॉप्टर लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित कई भूमिकाओं को निभाने में सक्षम है। इसकी कीमत करीब 2.4 अरब डॉलर है। हेलीकॉप्टरों के औपचारिक हस्तांतरण के लिए नेवल एयर स्टेशन नॉर्थ आइलैंड, सैन डिएगो में शुक्रवार को एक समारोह आयोजित किया गया था। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मंत्रालय भारतीय नौसेना में हमारे भागीदारों को बधाई देना चाहता है, जिन्होंने पिछले सप्ताह अमेरिकी नौसेना से 24 एमएच-60आर सीहॉक समुद्री हेलीकॉप्टरों में से पहले दो और भारत के गोवा में हमारे 10वें बोइंग, पी-8 पोसाइडन समुद्री निगरानी हेलीकाप्टर प्राप्त किए। भारत पहला देश है, जो अमेरिका के बाहर हिंद-प्रशांत में निगरानी अभियानों के लिए पी-8 से संचालन करेगा। इन क्षमताओं से समुद्री सुरक्षा में काफी वृद्धि होगी और हमारी दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और परस्पर संबंध मजबूत होंगे।