उत्तराखंड : आज हो सकता है नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान
पंजाब की तरह ही उत्तराखंड में भी कांग्रेस सरकार में नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर माथापची की जा रही है। आज इसपर विराम लग सकता है। माना जा रहा है पंजाब की तरह यहाँ भी दो अध्यक्ष बनाये जायेंगे। एक कुमाऊं का और एक गढ़वाल का।
इंदिरा हृदयेश की मृत्यु के बाद से ही नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली है। पहले ये पद भरने वाला था लेकिन पंजाब में बिगड़ते हालात को दखते हुए वहाँ का मामला सुलझाना पड़ा। जिसके चलते नाम के ऐलान में देरी हो गई। हरीश रावत भी पूरा समय पंजाब मामले को सुलझाते हुए दिखे।
जिन लोगो के नाम इन पदों के लिए सामने आ रहे है , वे हैं- गणेश गोदियाल, प्रदीप टम्टा, गोविंद सिंह कुंजवाल, ममता राकेश। आज शायद इनमें से किसी के नाम पर मंजूरी आ जाएगी। माना जा रहा है नेता प्रतिपक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी दो खेमों में बंट गई है। हाई कमान ये कतई नही चाहेगी की ठीक चुनाव से पहले ऐसा कुछ हो।
देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी-कांग्रेस ने राहुल गांधी से मुलाकात की उसके बाद उन्होंने कहा, ” उत्तराखंड के विषय पर हाईकमान को ही अंतिम निर्णय लेना है। हाईकमान जो भी कहेगी उसके लिए पूरी पार्टी की सहमति होगी। काफी समय पहले ही विधायक दल निर्णय लेने के लिए हाईकमान को अधिकृत कर चुका है। ”
दो अध्यक्षों की बात इसलिए सामने आ रही है क्योंकि BJP सरकार द्वारा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद। कांग्रेस के ऊपर कुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगह के लोगो को खुश करने का दबाव है। पंजाब की ही तरह अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पहाड़ और मैदान में समीकरण बैठाने की कोशिश की जाएगी।
ये भी पढ़े :- J&K: 5 वर्षों से जारी कोशिशें रंग लाई, जम्मू एयरपोर्ट से 23 जुलाई से शुरू होेगी उड़ान