
‘सेवा रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे रतन टाटा, जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे…
नेशनल डेस्क : देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा अक्सर ही अपनी दरियादिली के लिए चर्चा में रहते हैं, वहीं इस बार एक नयी वजह से सुर्खियों में हैं।
दरअसल रतन टाटा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन की ओर से ‘सेवा रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया है। टाटा को आरएसएस से जुड़े सेवा भारती ने परोपकार के क्षेत्र में उनके काम के लिए सम्मानित किया गया। हालांकि रतन टाटा इस समारोह में शिरकत नहीं कर पाए थे। जाहिर है, रतन टाटा अक्सर ही जरूरतमंदों की मदद करते नजर आ जाते हैं।
ये भी पढ़े :- तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात और मध्य प्रदेश जाएंगे पीएम मोदी, जानिए क्या रहेगा कार्यक्रम ?
वहीं रतन टाटा को सम्मानित करने को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एक बयान में कहा कि, सेवा का अर्थ सेवा भारती से सीखा जा सकता है, यह एक ऐसा संगठन है जो निस्वार्थता से मिलता-जुलता है। जिसके पास कोई नहीं है, उसके पास सेवा भारती है।