Delhi

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा गर्मी का ग्राफ, जानिए अन्य राज्यों का मौसम पूर्वानुमान

मार्च का महीन खत्म होने वाला है और गर्मी दस्तक दे चुकी है। लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं सुबह में हल्की ठंड बनी रह रही है, लेकिन दोपहर में गर्मी अचानक बढ़ जा रही है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दिन में तेज हवाएं चलेंगी। इसी के साथ दिल्ली का आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

बिहार का मौसम

 

बिहार में लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो यहां का मौसम साफ रहेगा। लेकिन दोपहर में तापमान तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगा। इसी के साथ यहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

यूपी का मौसम

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभी से लोग गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो यहां का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

चंडीगढ़ का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

इन राज्यों में होगी बारिश

 

आईएमडी की माने तो, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की पूरी उम्मीद है। एक ओर अंडमान सागर के पास समुद्र की स्थिति खराब बनी रहेगी और हवा की गति 50 किमी से 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक बनी रहेगी। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की माने तो, एक दबाव की रेखा पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से विदर्भ के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन से होते हुए आंतरिक कर्नाटक तक फैल गई है। जिसके कारण तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होनी की संभावना है।

 

जम्मू-कश्मीर का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो आज शाम को जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: