
ई-बाइक चलाते स्पॉट हुए रणवीर कपूर, फैंस ने कहा -‘पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर’
एंटरटेमेट डेस्क : बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर( ranbir kapoor) की गिनती इंडस्ट्री के सबसे कूल एक्टर्स में होती है। वे जब भी लोगों के बीच नजर आते हैं तो हर कोई भी उनसे प्रभावित हो जाता है। अभिनेता को सोमवार की दोपहर पैपराजी ने तब स्पॉट किया, जब वे ई-बाइक चला रहे थे।
बता दें कि रणबीर कपूर सोमवार की दोपहर मुंबई के कृष्ण राज में निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान वे कार में नहीं, बल्कि ई-बाइक की सवारी करते हुए देखे गए। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और नीली जींस पहनी थी। एक्टर ने कैप भी लगा रखा था। इस लुक में वे हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।
फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर का ये वीडियो शेयर किया है, जिस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने रणबीर के ई-बाइक चलाने की वजह से उनका मजाक उड़ाया और लिखा- ‘पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर।’ वहीं कई अन्य यूजर्स ने एक्टर को फॉलो करने और उनके पीछे दौड़ने की वजह से पैपराजी की आलोचना की।