TrendingUttar Pradesh

Ayodhya News: 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन, ब्रज प्रांत के दो करोड़ घरों तक पहुंचेगा प्रसाद

लखनऊ: राम नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन के बाद देशभर के 45 सांगठनिक विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रांतों के रामभक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसमें पहले दर्शन का सौभाग्य ब्रज प्रांत के रामभक्तों को दिया गया है। एक जनवरी से 15 जनवरी तक विहिप के कार्यकर्ता ब्रज प्रांत के 23 जिलों के दो करोड़ घरों तक रामलला के प्रसाद के रूप में पूजित अक्षत (पीले चावल) पहुंचाएंगे। भगवान राम के 35 लाख चित्र भी घर-घर पहुंचाए जाएंगे।

15 जनवरी तक 23 जिलों (आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर आदि) में विहिप कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे। अयोध्या में इसकी तैयारियां चल रही हैं। बरेली के विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान राम के समक्ष अक्षत (पीले चावल) का पूजन होगा। उन्हें प्रसाद के रूप में घर-घर पहुंचाएंगे। साथ ही एक पत्रक भी दिया जाएगा। इसमें राम मंदिर के इतिहास और इसके निर्माण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले रामभक्तों के बारे में जानकारी होगी। 22 अयोध्या के सभी मंदिरों को सजाया जाएगा और भजन-कीर्तन होगा। इसके माध्यम से लोगों को उद्घाटन कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: