TrendingUttar Pradesh

योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं राजभर और दारा सिंह चौहान!  

लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में लगातार जॉइनिंग हो रही है। बीते दिन सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए से गठबंधन का ऐलान किया था और कहा था कि आगामी चुनाव में वे एनडीए के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, हाल ही में घोसी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले दारा सिंह चौहान भी आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय मेँ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अगुवाई में डरा सिंह चौहान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव मेँ डरा सिंह चौहान ने सपा से चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे।

योगी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं राजभर और दारा सिंह चौहान

बता दें कि राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट है कि जल्द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान दोनों ही मंत्री बनेगें। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि सपा छोड़ने के बाद दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। वहीं, सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनेंगे। बता दें कि यूपी में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 52 मंत्री हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: