![](/wp-content/uploads/2021/09/Rainfall.jpg)
दिल्ली में जारी है झमाझम बारिश का सिलसिला, मानसून ने तोड़ा दस साल पुराना रिकार्ड
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून फिर से शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। इससे दिल्ली के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या हो गई है और आम जनता को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी काफी पानी है। कई वीडियो में रनवे पर भी पानी भरा नजर आ रहा है. जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अगर इसी तरह बारिश जारी रही तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी। वहीं, तापमान में करीब 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली के मयूर विहार इलाके में जलभराव के कारण कई बसें फंस गईं.
बारिश ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली में मानसून अस्थिर होता है, यहाँ मानसून भले ही देर आए लेकिन इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय राजधानी में 10 वर्षों में सबसे अधिक 1,05.3 मिमी वर्षा हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में मानसून के मौसम में औसतन 648.9 मिमी वर्षा होती है।
Delhi: Waterlogging at Indira Gandhi International Airport (Terminal 3) after national capital received heavy rain
As per India Meteorological Department (IMD), Delhi will witness 'generally cloudy sky, heavy rain/thundershowers, very heavy rain at isolated places towards night' pic.twitter.com/q36727krfB
— ANI (@ANI) September 11, 2021
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया । दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इस दौरान कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। सफदरजंग मौसम विज्ञान केंद्र पर दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है।