Politics
Trending

राफेल डील पर राहुल के निशाने पर मोदी सरकार, कहा- सवाल करो तो जेल

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर कसा तंज, लिखा-‘मित्रों वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है'

राफेल डील ऐसा मुद्दा है, जो ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राफेल डील चर्चा में है। राफेल डील को लेकर कांग्रेस आए दिन मोदी सरकार पर वार कर रही है। राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार राहुल ने तेल की बढ़ती कीमतों लिए भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें कि राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि खाली जगह को भरिए। ‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, पीएसयू-पीएसबी की अंधी सेल है और सवाल करो तो जेल है। मोदी– सरकार है!”।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, चोर की दाढ़ी में तिनका। कांग्रेस ने कई बार राज्यों में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था और प्रधानमंत्री मोदी का आरोपी बताया था।

यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: