पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता भी चुने गए
पुष्कर सिंह धामी बने विधायक दल के नेता, साथ ही होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री। खटीमा विधानसभा से विधायक हैं पुष्कर सिंह धामी।
देहरादून। उत्तराखंड के सियासत में चल रही उठापटक के बीच पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब पुष्कर सिंह धामी ही पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की जगह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें की मुख्यमंत्री पद की रेस में कई दिग्गज नाम शामिल थे, लेकिन हर बार की तरह बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर से जनता को अपने चौंका दिया है। .
सूत्रों से मिले खबर के अनुसार तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद ही बीजेपी संगठन कुछ नामों की सूची तैयार कर चुका था और आज सुबह विधायक दल की बैठक से पहले इस पर मुहर लग गई। इन नामों की जानकारी आलाकमान को भी दे दी गई थी। मगर इसके ठीक बाद देहरादून में हुए विधायक दल के बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान कर दिया गया।
ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा से पुष्कर सिंह धामी युवा विधायक हैं। उनका नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल था। पार्टी के युवा और राजपूत चेहरे के तौर पर धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। धामी का नाम तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री बनने के वक्त भी रेस में शामिल था। ऐसी खबर है की धामी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में महाराष्ट्र-गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राजनीतिक शिष्य़ हैं।
इस फैसले के बाद पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से वार्ता में बोला की पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।
यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ने दुनिया को किया आगाह, खतरनाक डेल्टा वैरिएंट