
पंजाब : सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए भाजपा का सर्वे शुरू
पंजाब में इन दिनों सियासी घमासान जारी है। लेकिन इसी बीच खबर ये है की पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। सूत्रों की माने तो पार्टी अब 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। राज्य की 117 सीटों पर प्रत्याशियों की खोज के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व 12 से अधिक बिंदुओं पर आधारित सर्वे कराया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी जाएगी। और वे अपने विवेक से इसकी समीक्षा करेंगे।
आपको बता दें सितंबर 2020 में भाजपा-शिअद का गठबंधन टूटने के बाद अब शिअद, बसपा के साथ हो गया है। दोनों के गठबंधन के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा भी गठबंधन के लिए साथी की खोज कर रही है, बगाल चुनाव के बाद से भाजपा का नेतृत्व काफी सतर्क है। लेकिन इसी बीच सभी 117 विधानसभा सीटों पर सर्वे शुरू कराने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है की पार्टी गठबंधन के मूड में है । पार्टी की ओर से राज्यभर में कराए जा रहे सर्वे में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है।