
India Rise Special
पटना पर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, जानिए किन मार्गों पर हुआ यातायात बाधित
पटना। पटना में छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को छात्र संगठन बिहार बंद का समर्थन में राजनीति दलों के नेता सड़को पर उतरे। जिसकी वजह से राजधानी पटना में यातायात बाधित हो रहा है।
बंद समर्थकों ने अशोक राजपथ को साइंस कालेज के पास जाम कर दिया। डाकबंंगला चौराहे पर जाप समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में अशोक राजपथ के साथ ही डाकबंगला चौराहा, राजद कार्यालय के पास बंद समर्थक आंदोलन कर रहे हैं। राजद कार्यालय के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवागमन बाधित कर रखा है। आंदोलन को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल को मुस्तैद रखा गया है। राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।