Politics

प्रियंका गाँधी वाड्रा होंगी कांग्रेस की तरफ से यूपी मुख्यमंत्री पद की अगली दावेदार

यूपी के कांग्रेस प्रभारी राजेश तिवारी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस का चेहरा होंगी। जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने और शेष हैं। ऐसे में सभी राजनितिक दलों ने इस चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कर्म में आगे बढ़ते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेश तिवारी ने कल एक दावा किया है। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेश तिवारी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के चेहरे के तौर पे प्रियंका गाँधी वाड्रा होंगी।

प्रदेश की जनता प्रियंका को ही मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। उनके नेतृत्व में ही अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करेगी। जनता के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी प्रियंका को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी

मीडिया से वार्ता को आगे बढ़ाते हुए राजेश तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तैयारी सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी या अन्य किसी दल से अभी कोई गठजोड़ की बात नहीं चल रही है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में 15 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद बूथ स्तर पर मजबूती से सफलता मिली है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी प्रयोग किया जा रहा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के 100 से ज्यादा पदाधिकारी पिछले तीन दिन से छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नेताओं को कांग्रेस के इतिहास से लेकर बूथ मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है। इनको छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रशिक्षण दिया है। राजेश तिवारी ने बताया कि रायपुर के निरंजन धर्मशाला में मास्टर ट्रेनर को बूथ मैनेजमेंट की जानकारी दी गई।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रियंका गांधी भी बुधवार शाम को वर्चुअल रूप से शामिल हुई। इस दौरान प्रियंका गाँधी वाड्रा ने अब तक के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। यह मास्टर ट्रेनर अब उत्तर प्रदेश के जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।

यह भी पढ़ें: असम-मिजोरम सीमा विवाद पर चर्चा हुई तेज, सुबह 11 बजे दोनों राज्यों के मंत्री करेंगे बैठक

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: