76वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9वीं बार लाल किला से ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दिल्ली। देश आज अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ को मना रहा है। यह दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है , क्योंकि अंग्रेजों के हाथों दो शताब्दियों के दमन के बाद औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता की याद दिलाता है।
ये भी पढ़े:- ” हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भाजपा सांसद गौतम गम्भीर ने अपने आवास पर लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हमारे साहसी नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक प्रयासों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने देश और देशवासियों की खातिर अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया।
ये भी पढ़े :- UP: सीएम योगी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया
इस गौरान्वित मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर 9वीं बार ‘तिरंगा’ फहराएंगे। परंपराओं को जारी रखते हुए वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।