![](/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-10-at-15.53.21.jpeg)
राजधानी में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेसवार्ता
27 तारीख से उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन तेज होगा
राजधानी लखनऊ की यूपी प्रेस क्लब में संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इनके द्वारा जानकारी दी गई आगामी 27 तारीख से उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन तेज होगा और जिस तरीके से गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन चल रहा है हरियाणा के करनाल में चल रहा है|
उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर के जिनमें आवारा पशु बिजली का बिल किसानों को खिलाफ लिखे गए मुकदमे वापसी इस तरीके के कई अन्य बिंदुओं को लेकर के संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में अब आंदोलन तेज करेगा और अपनी मांगों को लेकर के हमने भारत के पचासी संगठनों के राष्ट्रीय नेतृत्व को बिठा कर के एक एक वार्ता की गई थी इस वार्ता के फल स्वरुप सभी निर्णय लिए गए हैं |
और किसानों के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किसान आंदोलन और तेज होगा भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का भी काम किया जाएगा अगर भारतीय जनता पार्टी किसानों के मुद्दों को नहीं मानती है तो आगे की आंदोलन की जानकारी मीडिया को दी जाएगी