IndiaIndia - WorldTrending

राष्ट्रपति चुनाव 2022 : मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ जानिए किसका भारी है पलड़ा, कौन बजाएगा जीत का बिगुल ?

दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी.  इसके साथ ही शाम 5 बजे के साथ ही मतदान खत्म हो गया। इसके खत्म होने के साथ ही बड़ा सवाल यह है आखिर जीत की बाजी कौन मारने वाला है?

 

ये भी पढ़े :- राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग, NCP विधायक ने मुर्मू के समर्थन में किया मतदान

मतदान के आंकड़ों पर गौर करें तो,  वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने हिस्सा लिया। चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है। 27 दलों के समर्थन  के  साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, महज 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का एलान 21 जुलाई को होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: