![](/wp-content/uploads/2022/07/download-88.jpg)
राष्ट्रपति चुनाव 2022 : व्हीलचेयर से चलकर वोट करने पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन…
दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला। पूर्व पीएम की तबीयत ठीक न होने के बावजूद भी उन्होंने अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाया।
ये भी पढ़े :- जानिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में क्यों नहीं किया जाता EVMs से मतदान ?
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक अपना मत करेंगे। चुनाव में राजग उम्मीदवाद द्रौपदी मुर्मू(Draupadi Murmu) और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा(Yashwant Sinha) हैं।
#WATCH भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाला।#PresidentialElection pic.twitter.com/2u6SMDb60y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2022