![](/wp-content/uploads/2022/07/tr.jpg)
राष्ट्रपति चुनाव 2022 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला वोट, बोले- ”ये लड़ाई विचारधारा की भी है”
राजस्थान : राष्ट्रपति चुनाव 2022(presidential election 2022) के लिए आज सुबह 10 बजे से राजस्थान विधानसभा में मतदान प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिसके बाद विधान सभा में तैयार किये गये बूथ में सीएम अशोक गहलोत(Ashok Gehlot) ने अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया. एक ओर कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस खेमे में सेंधमारी का दावा किया है।
मतदान के पश्चात सीएम गहलोत ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बोलते हुए कहा कि, ”जब कभी चुनाव होते हैं, राष्ट्रपति के हों या उपराष्ट्रपति के होते हैं, कोई भी चुनाव हो तो ये लोकतंत्र की खूबी है कि उत्सव के रूप में इसको मनाते भी हैं और भाग भी लेते हैं। आज ये मौका है जब पूरे मुल्क के अंदर हमारे देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव होने जा रहे हैं। जो उत्साह आपको यहां नजर आ रहा है, वो ही पूरे मुल्क के अंदर है। यही हमारी खूबी है। देश को नए राष्ट्रपति मिलने वाले हैं, इसके लिए सभी को शुभकामनाएं।”
वे यही पर नहीं रुके इसके आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ”मैंने पहले भी कहा कि ये लड़ाई कोई उम्मीदवार को लेकर नहीं होती है। ये लड़ाई विचारधारा की भी है। तमाम विपक्ष की पार्टियों ने यशवंत सिन्हा जी को अपना उम्मीदवार बनाया। मैंने पहले भी कहा कि अगर एनडीए सरकार और भाजपा चाहती तो विपक्ष को शामिल करती, बातचीत करती और कोशिश करती कि राष्ट्रपति पद जैसे पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार सामने आए।”