![](/wp-content/uploads/2022/07/yyy.jpg)
Trending
Presidential Election 2022 : हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर समेत बीजेपी के 38 विधायकों ने किया मतदान
हिमाचल प्रदेश : देश भर में सुबह 10 बजे से हिमाचलप्रदेश विधानसभा में 15 वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है. इसके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने अपने मत का पप्रयोग करते हुए मतदान किया है. उनके साथ ही भाजपा के 38 विधायकों ने विधानसभा परिसर में अपने मत का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपना मतदान दिया.
मतदान के लिए भाजपा विधायक जिया लाल, नरेंद्र ठाकुर और अरुण कूका पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से विधायक आशीष बुटेल, हर्षवर्धन चौहान और नंद लाल पोलिंग एजेंट हैं। भाजपा और निर्दलीय विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने यशवंत सिन्हा के लिए वोट डाले।
ये भी पढ़े :- राष्ट्रपति चुनाव को लेकर खट्टर का बड़ा बयान, बोले – ” परिणाम में चुना जाएगा NDA की उम्मीदवार”
कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह भी मतदान करने पहुंचीं। बाकी सांसद दिल्ली में मतदान करेंगे। कांग्रेस विधायक दल एक साथ मतदान करने पहुंचा। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच विधानसभा परिसर में वोटिंग हो रही है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक होगा।