IndiaIndia - WorldTrending

आज 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

आज शाम 7 बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों, आकाशवाणी (AIR) के सभी नेटवर्कों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी भाषा में प्रसारित

नई दिल्ली: 76वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति आज शाम 7 बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों, आकाशवाणी (AIR) के सभी नेटवर्कों पर पहले हिंदी में और फिर अंग्रेजी भाषा में प्रसारित होगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 15 अगस्त की 76 वीं वर्षगांठ पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा मुहिम भी चलाई जा रही है, जिसमें मंत्री, नेता, सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री सहित अन्य लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की स्वतंत्रता के बाद जन्मी भारत की पहली राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पिछले महीने 25 जुलाई को भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं, जो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। इसके साथ ही आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनने वाली भी वह पहली महिला हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश स्वतंत्रता के बाद हुआ है। इससे पहले जो भी राष्ट्रपति बने हैं उनका जन्म भारत की स्वतंत्रता के पहले हुआ था।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: