
Gujarat Assembly Election : मेहसाणा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा – कांग्रेस ने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया…
अहमदाबाद : गुजरात विधानसभा चुनाव(gujarat assembly election) प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा(mehsana) में जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा में चुनावी वादों और दावों के बीच पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है, यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं।
ये भी पढ़े :- हिमाचल: नतीजों से पहले ही कौल सिंह ने जताई CM पद पर दावेदारी
पीएम ने ये भी कहा कि, कांग्रेस भाई-भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और वोट बैंक की राजनीति का मॉडल है। कांग्रेस ने गुजरात और पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा की, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए व्यक्ति से बढ़कर पार्टी और पार्टी से बड़ा देश है, यही हमारी संस्कृति है और हम इसी संस्कृति के साथ काम करते हैं।