
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों से कहा है कि, अस्पतालों में रात की सेवाएं बहाल रखी जाएं। इसके साथ ही रात की ड्यूटी में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए।
डिप्टी सीएम ने ये भी कहा कि, डॉक्टर मरीजों को वही दवाएं लिखें जो अस्पताल के अंदर मोजूद हों। बाहर से कोई भी दवा न लिखी जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि रात्रि कालीन सेवाओं में चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति हर हाल में हो। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।