
आज इस्तीफ़ा दे सकते हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह- सूत्र
प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए रणनीतियां बनाई जा रही है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के द्वारा योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को योगी कैबिनेट मैं मंत्री बनाया गया। इसके बाद से लगातार ने प्रदेश अध्यक्ष की तलाश जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए रणनीतियां बनाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होगा।
गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई बैठक में यह फैसला हुआ कि स्वतंत्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत देश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और विशेष पाठक मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों पर भी चर्चा हुई। नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक वर्मा सहित डॉ दिनेश शर्मा का भी नाम शामिल है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। अब देखना यह होगा कि सुचनदेव सिंह के इस्तीफे के बाद देश का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।