
पीएम मोदी की लोकप्रियता घटी, सीएम योगी और अमित शाह की बढ़त बरक़रार- सर्वे
यह सर्वे न्यूज़ चैनल इंडिया टुडे के द्वारा किया गया है। जिसमें इस सर्वे के मूड ऑफ द नेशन पोल के जरिए यह बात सामने आई है। इस सर्वे में सबसे यह सवाल किया गया था कि भारत के लिए सबसे उपयुक्त अगला प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए।
नई दिल्ली : भारत में इतने समय से हो रहे नेताओं की लोकप्रियता की दौड़ में सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ऊपर रहे हैं। यहां तक कि उनका स्थान पूरे दुनिया भर के नेताओं के साथ आता रहा है। पर अब हालि में किए गए इंडिया टुडे की एक सर्वे से ये दावा हुआ है कि अब पीएम मोदी की लोकप्रियता 66% से घटकर 24% पर आ गई है जो कि भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है।
यह सर्वे न्यूज़ चैनल इंडिया टुडे के द्वारा किया गया है। जिसमें इस सर्वे के मूड ऑफ द नेशन पोल के जरिए यह बात सामने आई है। इस सर्व में सबसे यह सवाल किया गया था कि भारत के लिए सबसे उपयुक्त अगला प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए जिसमें केवल 24 प्रतिशत लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी पहली पसंद बताया।
जबकि इससे पहले जनवरी 2021 में वे 38% लोगों की पसंद थे, अगस्त 2020 में 66% थी। पर इसके साथ ही दिलचस्प बात ये है कि जहां पीएम मोदी की लोकप्रियता घटी है तो वही सीएम योगी की लोकप्रियता बढ़ी है जो अगस्त 2020 में 6% और जनवरी 2021 में 10% और अगस्त 2021 में बढ़कर 11% हो गई।
आपको बता दें कि साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को भी 7% लोगों ने पीएम के लायक समझा है। जो अगस्त 2020 में 4% और जनवरी 2021 में 8% लोगों की पहली पसंद बने। साथ ही विपक्ष में राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की भी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है।
ममता बनर्जी की लोकप्रियता भी पहले के मुकाबले काफी हद तक बढ़ी है। अगस्त 2020 में 2% लोग उन्हें पीएम के लिए फिट मानते थे। जो जनवरी 2021 में 4% तो अगस्त 2021 में 8% हो गई है। यह सर्वे 10 जुलाई से 20 जुलाई के बीच कार्बन इनसाइट्स के द्वारा किया गया था। यह देश के 19 सूबों के 115 संसदीय क्षेत्रों त्रों में किया गया था।
यह भी पढ़ें: पंजाब : घरेलू इंडस्ट्रीज बिना राहत पैकेज दिए दम तोड़ देंगी- पंजाब खेल उद्योग संघ