
पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण
PM मोदी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया |
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया | बता दें की नेता जी की प्रतिमा 28 फीट ऊंची है| इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा उसी स्थान पर स्थापित की गई है, जहां इस साल की शुरुआत में पराक्रम दिवस (23 जनवरी) के अवसर पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया गया था| PM मोदी ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया |
मऊ: सीएम योगी ने 204 करोड़ रुपये की 47 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
इससे पहले PMO की तरफ से कहा गया कि ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान के लिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी, और देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी |
आपको बता दें कि मुख्य मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई 28 फुट ऊंची इस प्रतिमा को एक ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरा गया है और इसका वजन 65 मीट्रिक टन है |