![](/wp-content/uploads/2022/06/modi-1.jpg)
गुजरात: मां हीराबा के 100वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में हैं। सुबह मां की पैर धोकर उनका आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी ने मां को मिठाई खिलाई।
जिसके बाद पीएम मोदी ने गुजरा के पावागढ़ पहाड़ी पर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि, आज सदियों बाद पावागढ़ मंदिर में एक बार फिर से मंदिर के शिखर पर ध्वज फहरा रहा है। यह शिखर ध्वज केवल हमारी आस्था और आध्यात्म का ही प्रतीक नहीं है। यह शिखर ध्वज इस बात का भी प्रतीक है कि, सदियां बदलती हैं, युग बदलते हैं, लेकिन आस्था का शिखर शाश्वत रहता है।
रोहतक के शिव मन्दिर में चोरो ने दिया लूटपाट को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव फिर से स्थापित हो रहे हैं। आज नया भारत अपनी आधुनिक आकांक्षाओं के साथ-साथ अपनी प्राचीन धरोहर और प्राचीन पहचान को उसी उमंग और उत्साह के साथ जी रहा है। हर भारतीय उस पर गर्व कर रहा है। पीएम ने बताया कि, पहले पावागढ़ की यात्रा कठिन थी, लोग कहते थे कि कम से कम जीवन में एक बार माता के दर्शन हो जाएं। लेकिन अब सुविधाओं ने मुश्किल दर्शन को सुलभ कर दिया है। अब बच्चे, जवान, बुजुर्ग, दिव्यांग आसानी से मां के चरणों में आकर भक्ति और प्रसाद का लाभ ले सकते हैं।