IndiaIndia - WorldTrending

पीएम मोदी ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस का किया उद्घाटन, कहा- वैज्ञानिक शक्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण…

नेशनल डेस्क :  पीएम नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित किया। देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारत अगले 25 सालों में जिस ऊंचाई पर होगा, उसमें भारत की वैज्ञानिक शक्ति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।

पीएम ने आगे कहा कि, साइंस में पैशन के साथ जब देश की सेवा का संकल्प जुड़ जाता है तो नतीजे भी अभूतपूर्व आते हैं। आज का भारत जिस साइंटिफिक अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके नतीजे सामने हैं। साइंस के क्षेत्र में भारत तेजी से विश्व के टॉप देशों में शामिल हो रहा है। पीएम ने बताया कि, इस बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस की थीम की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़े :- Bihar में बढ़ा राजनीति का सियासी पारा, सरकार से हटने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि, बीते आठ सालों में भारत ने गवर्नेंस से लेकर समाज और अर्थव्यवस्था तक कई ऐसे असाधारण काम किए हैं, जिनकी आज चर्चा हो रही है। पिछले आठ सालों में एक्सट्रा मोरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हुई है। महिलाओं की ये बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि, समाज भी आगे बढ़ रहा है और साइंस भी आगे बढ़ रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: