
चौखड़ा फार्म पहुंचे प्रियंका और राहुल गाँधी, परिजनों को न्याय का दिलाया भरोसा
लावरप्रीत के परिजनों का बढ़ाया हौंसला, न्याय का दिलाया भरोसा
चौखड़ा फार्म पहुंचे प्रियंका और राहुल गाँधी। दो दिन से सीतापुर में नजरबंद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को राहुल गांधी के साथ तिकुनिया बवाल में मारे गए लवप्रीत के घर चौखड़ा फार्म पहुंचे। उन्होंने लवप्रीत के परिजन से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे लोग निघासन में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के यहां भी पहुंचे।
चौखड़ा फार्म पहुंचे प्रियंका और राहुल गाँधी
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लवप्रीत के घर पहुंचे। दोनों ने लवप्रीत के परिवार वालों से बातचीत कर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लवप्रीत के परिवार वालों के साथ करीब आधा घंटा का समय बिताया। साथ ही लवप्रीत के माता-पिता को उन्होंने गले से लगाया और सहानुभूति दी।
लावरप्रीत के परिजनों का बढ़ाया हौंसला, न्याय देने का दिलाया भरोसा
दोनों ही लोग परिजन के साथ बैठे और पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली। रमन कश्यप के परिवार वालों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि लवप्रीत को कुचला गया है और जिस मंत्री के बेटे ने कुचला, वह अभी भी मंत्री है। जब तक वह मंत्री रहेंगे, निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है। उनका बेटा इस मामले में आरोपी इसलिए मंत्री को बर्खास्त करके उनके बेटे को गिरफ्तार करना चाहिए।
अंत में लवप्रीत के परिजन ने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी ने हमारी हिम्मत बढ़ाई है। मुआवजा सब कुछ नहीं है, हमें न्याय चाहिए। उन्होंने हमारी बात पूरे ध्यान से सुनकर मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, रमन कश्यप के परिजन ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी है। राहुल गांधी ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।