India Rise Special

पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित बंगले में रहेंगे रेल मंत्री अश्वनी जैन

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सांसद चिराग पासवान के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले पार्टी में दरार पड़ी अब दिल्ली में बने पिता रामविलास पासवान के बंगले में भी चिराग नहीं रह सकेंगे। उन्हें यह सरकारी आवास मां रीना पासवान के साथ ही खाली करना होगा। 12 जनपथ में बना यह घर अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का निवास होगा। यह आवास रेल मंत्री को दे दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान को यह बंगला अब तक दिया गया था। रामविलास की मृत्यु के बाद अपनी मां के साथ चिराग पासवान इसमें रह रहे थे। लोजपा का आधिकारिक कार्यालय भी इसी घर में हैं। एलजेपी का पता भी ऐसे में बदला जायेगा। वहीं केंद्री खाद्य और प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस और चिराग के चाचा पूर्व सांसद शरद यादव को यह बंगला अलाट किया गया है। 12 जनपथ के बंगले में रहने से हाजीपुर के सांसद पशपति ने मना कर दिया था

करीब 31 साल तक दिल्ली के 12 जनपथ में बने इस घर में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहे थे। लुटियन जोन में बने सरकारी बंगलों में सबसे बड़े घर में से एक नहीं बल्कि नौ बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य रहे रामविलास का बीते साल अक्टूबर में लंबी बीमारी के चलते 74 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया था।

रामविलास के निधन के बाद इसी साल 12 जुलाई को घर खाली करने के लिए नोटिस दिया गया था। 12 जनपथ में बने घर में अपनी मां रीना पासवान के साथ रह रहे जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कुछ दिन की मोहलत बंगले को खाली करने के लिए मांगी थी। यह घर पहले रामविलास पासवान के छोटे भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को मिलने की बात हुई थी, उन्होंने गलत संदेश जाने की बात कहकर बंगला लेने से इंकार कर दिया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: