EntertainmentTrending

पार्श्व गायक बंबा बक्या का निधन, एआर रहमान ने ट्वीट कर जताया शोक

एंटरटेनमेंट डेस्क : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आ रही है, दरअसल, आज (शुक्रवार) को प्रसिद्ध तमिल पार्श्व गायक बंबा बक्या का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। अभी उनकी मृत्य के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया है।वही मिली जानकारी के अनुसार गायक का निधन कार्डियक अरेस्ट के वजह से हुआ है। बता दें कि बंबा बक्या ने हाल ही में मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1’ का पोन्नी नाधी गीत गाया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया।

 

आपको बता दे कि बेचैनी की शिकायत के बाद बंबा बाक्या को कल रात चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में सुधार होने की बजाय, बंबा का  निधन हो गया। बंबा के आकस्मिक निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही संगीत की दुनिया को एक और बड़ा झटका लगा है।

बंबा बाक्या के निधन पर ए आर रहमान से लेकर उनकी बेटी ने भी ट्वीट कर गायक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। ए आर रहमान की बेटी ने लिखा कि, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप नहीं रहे।’ उन्होंने बाक्या को अद्भुत व्यक्ति और संगीतकार बताते हुए शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही एआर रहमान ने भी ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस ब्रदर….बहुत ही जल्दी चले गए।’

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: