Uttar Pradesh

बीजेपी सरकार से हर वर्ग के लोग नाराज 2022 में सत्ता से जाना तय : अखिलेश यादव

लखनऊ: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग बीजेपी सरकार से नाराज है। सत्ता से अब भाजपा सरकार का बेदखल होना तय है।

अखिलेश ने सोमवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों और आम जनता की एकजुटता ने दिखा दिया कि विभाजन कारी दमनकारी और दंभी सत्ता वाली बीजेपी अब कभी भी वापस नहीं आने वाली।

मुजफ्फरनगर में भाजपा के खिलाफ लाखों की संख्या में किसान हुंकार भर रहे हैं। तो बड़ी तादाद में भदोही में शिक्षक, बुनकर और नौजवानों की भीड़ इकट्ठा हुई है, यह बदलाव की आवाज है।

बीजेपी को सत्ता से बेदखल होना तय है। 2022 के चुनाव में सपा बहुमत से जीत हासिल करेगी। किसानों और बुनकरों को सपा की सरकार बनने पर बिजली की सुविधा दी जाएगी। और बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार का बंदोबस्त भी किया जाएगा।

सरकार ने जनता को कोरोना काल से ही अनाथ छोड़ दिया। खुद दवा, आक्सीजन का लोगों को इंतजाम करना पड़ा। मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल सका। बड़ी संख्या में लोग मौत आक्सीजन की कमी से हुई। भाजपा सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। जो हालत कोरोना काल में रहें पूरी दुनिया में देश का उससे अपमान हुआ। सपा सरकार में बनाये गए अस्पताल ही कोरोना के समय काम आए।

सपा मुखिया ने कहा कि नए कानून लागू कर किसानों से उनका अधिकार छीना जा रहा है। इसके लागू होते ही किसानों की खेती उनसे छिन जाएगी। किसानों की आय दोगुनी करने का भाजपा सरकार ने वादा किया था।

लेकिन उनकी आए दोगुनी होने की बजाय कम हो गई। डीजल और पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोतरी की गई। महंगाई दोगुनी हो गई है। रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। बीजेपी ने प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली नहीं बनाई लेकिन बिजली का बिल महंगा हो गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: