Entertainment

पवन सिंह जल्द बनने वाले हैं यूट्यूब के बादशाह, दुनियाभर में गूंजा रहा इनके नाम का डंका

3 हजार 50 मिलियन से भी ज्यादा है पवन सिंह के व्यूवरस

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पहचान अब यूपी और बिहार तक ही सीमित नहीं रही है। उनके नाम का डंका अब दुनियाभर में गुंज रहा हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैन फोलोइंग की बात करें तो वह अब करोड़ों में जा चुका है और हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक डेटा पेश करने जा रहे है जो आपको ये बताएगा कि पवन सिंह को फैंस क्यों हिट मशीन कहते हैं।

दरअसल पवन सिंह की पहचान अब सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बन गई है। एक साल में यानी 1 जुलाई 2020 से लेकर 1 जुलाई 2021 तक उनके गाने किस देश में कितने देखे गए, इसका डेटा सामने आया है, जो ये बताता है कि उनके नाम का डंका दुनियाभर में बजा है। मिली डाटा के अनुसार एक साल में 3 हजार 50 मिलियन लोगों ने पवन सिंह को यूट्यूब (Youtube) पर देखा और सुना हैं।

तो वहीं भारत (India) की बात की जाए तो यहां 2907 मिलियन लोगों ने पवन सिंह के गानों को देखा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर नेपाल (Nepal) है, जहां 26.7 मिलियन लोगों ने गानों को एंजॉय किया है। तीसरे नंबर पर है बंगाल जहां 16.8 मिलियन व्‍यूज पवन के गानों को मिले हैं। चौथे नंबर पर आता है साउदी अरब अमीरात, जहां पवन सिंह के गानों को 9.86 मिलियन लोगों ने देखा।

साउदी के बाद पांचवे नंबर पर यूएई में 9.65 मिलियन न्यूज मिले हैं। इसके बाद मलेशिया में 4.55 मिलियन, अमेरिका में 4.1 मिलियन, कतर 3.32 मिलियन, कुवैत 2.48 मिलियन और पाकिस्‍तान में 1.8 मिलियन लोगों ने उनके गाने देखे हैं।

देश के अलग अलग शहरों की बात करें तो यूट्यूब पर पवन सिंह के गानों को बिहार और भोजपुरी में सबसे ज्यादा सुना जाता है। कारण है गाने यहीं की भाषा में होते हैं। इसलिए सबसे ज्यादा व्यूज पावर स्टार ने इन्हीं दो राज्यों के शहरें से बटोरे हैं। पटना में पवन के गानों को 880 मिलियन लोगों ने देखा।

इसके बाद नंबर आता है लखनऊ का, जहां पवन के गानों को 651 मिलियन लोगों ने देखा है। दिल्‍ली में 188 मिलियन, इंदौर में 149 मिलियन, अहमदाबाद (गुजरात) में 104 मिलियन, पुणे में 84।6 मिलियन, मुंबई 73।4 मिलियन, पंजाब के लुधियाना 64 मिलियन, सिलिगुडी 57।1 मिलियन, कोलकाता 54 मिलियन लोगों ने देखा है। याद दिला दें ये आंकड़ा यूट्यूब का है, जिसका रिकॉर्ड अकाउंट में सेव रहता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: