PoliticsTrending

मोदी के दो दशक के कार्यकाल के बारे में लोगों को बताएगी पार्टी, आयोजित करेगी संवाद कार्यक्रम

बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोदी मैजिक क्या है

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता को बताएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों और महानगर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद कार्यक्रम में मोदी @20 किताब पर चर्चा की जाएगी।
इस क्रम में 23 से 28 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के महानगरों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 1 अगस्त से प्रदेश के अन्य शहरों और कस्बों में मोदी@20 पर चर्चा के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोदी मैजिक क्या है और यह कैसे काम करता है। इसको समझना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी अपने आइडिया ऑफ इंडिया को कैसे आकार दे रहें हैं। इन सब सवालों के जवाब इस किताब में दिए गए हैं। इस किताब की प्रस्तावना भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर ने लिखी थी। महेशचंद्र ने आगे बताया कि, इस कार्यक्रम का आयोजन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: