DelhiPolitics

दिल्ली उपचुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टियाँ, भाजपा, कांग्रेस और आप कर रही जमकर प्रचार

दिल्ली : दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा(Rajendra Nagar Assembly) के उपचुनाव में भाजपा(BJP), कांग्रेस(Congress) और आप ने जमकर प्रचार किया। तीनों पार्टियां अपने-अपने वायदों के साथ जीत का दावा करते हुए जनता से जमकर वोट मांगा। और अपनी पूरी ताकत झोंकी।

एक तरफ जहां राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा नेताओं ने पार्टी उम्मीदवार राजेश भाटिया के समर्थन में बूथ स्तर पर घर-घर जाकर पर्चे बांटे। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी(Meenakshi Lekhi) , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता(Adesh Gupta) एवं सांसद मनोज तिवारी(Manoj Tiwari) ने रोड शो किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राजेंद्र नगर दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के सबसे स्वच्छ एवं हरित क्षेत्रों में से एक था, यहां सर्वोत्तम सड़कें, बिजली पानी, खेलकूद, शिक्षा की सुविधाओं थी, मगर गत आठ साल में आम आदमी पार्टी सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र की स्थिति जर्जर कर दी है।

ये भी पढ़े :- 2 दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम ?

लेखी ने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि, वे 23 जून को आम आदमी पार्टी की अराजकता को नकारने का कार्य करें। आदेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि, वह अगले 100 घंटे पार्टी को समर्पित कर केजरीवाल सरकार की विफलताओं और भ्रष्टाचार की पोल खोलें और अंतिम वोटर तक जा कर भाजपा के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें। वहीं मनोज तिवारी ने कहा, इस विधानसभा क्षेत्र में हजारों प्रवासी मजदूर बसते हैं। और कोरोना काल में केजरीवाल सरकार ने उनके साथ धोखा किया है वह उसे भूले नहीं है।

कांग्रेन ने उपचुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी महासचिव अजय माकन ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नारायणा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। माकन ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली की विकास की रफ्तार पर रोक लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने केजरीवाल पर मंहगी बिजली, बेरोजगारी, दिल्ली नगर निगम में बसों को खरीद के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, दिल्ली के उद्योगों को सबसे मंहगी बिजली देना दिल्ली में बेरोजगारी का एक प्रमुख कारण है। माकन ने कहा कि वर्ष 2018 में ग्रीन बजट पेश किया गया, फिर दिल्ली में सर्वाधिक प्रदूषण है। इस वर्ष रोजगार बजट लाया जबकि बेरोजगारी चरम पर है।

ये भी पढ़े :- भाजपा सांसद कनकमल कटारा की कार ने महिला को मारी टक्कर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इतना ही नहीं कांग्रेस ने तो आप पर युवाओं के साथ न होने का भी आरोप लगा दिया। कांग्रेस ने आप से सवाल किया कि, अग्निपथ योजना के जरिये केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता इस योजना के विरोध में सड़क पर हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी कहीं नजर नहीं आ रही है।
बीजेपी, कांग्रेस के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के समर्थन में इंद्रपुरी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने इलाके की विभिन्न समस्याएं दूर करने का दावा करते हुए आप के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने लगातार तीसरे क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक मतों के अंतर को आप को जिताना।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: