
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आप प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर अपना घोषणापत्र तैयार करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनता से सुझाव मांगे और जनता के सुझावों के आधार पर पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की आयोजित बैठक में घोषणा पत्र के लिए जनता सुझाव प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री ने घोषणा पत्र में जनता से सुझाव के लिए व्हाट्सएप नंबर और ईमेल जारी किया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉक्टर पुष्कर मिश्रा के नाम भी प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की अगली बैठक 4 दिसंबर निर्धारित की गई है।
अरविंद शर्मा बने समिति के सदस्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि विधान परिषद सदस्य पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा को भी घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।