Politics

पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- केंद्र सरकार इतिहास को फिर से लिखने का कर रही प्रयास

पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा एकरूपता का प्रयास भारत के सबसे बड़ा दुश्मन है। फुटबॉल के इतिहास से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छोड़ दिया जाए तो कैसा लगेगा, यह आप कल्पना कर सकते हैं।

नई दिल्ली : कल यानी शनिवार को भारत के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भारत के इतिहास से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम मिटाने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम मिटा देना फुटबॉल के इतिहास से मानो जैसे क्रिस्टीयानो रोनाल्डो या विमान के इतिहास से राइट भाइयों को हटाने जैसा है। चिदंबरम ने यह टिप्पणी गोवा के मडगांव शहर में हुई कांग्रेस की एक बैठक में की।

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा एकरूपता का प्रयास भारत के सबसे बड़ा दुश्मन है। फुटबॉल के इतिहास से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को छोड़ दिया जाए तो कैसा लगेगा, यह आप कल्पना कर सकते हैं। वहीं, मोटर कार के इतिहास से हेनरी फोर्ड नहीं होंगे या विमान के इतिहास में राइट ब्रदर्स नहीं होंगे तो वह इतिहास कैसा इतिहास होगा।

मोदी सरकार हमारे देश के इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास कर रही है। हमें ऐसे निर्णय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और जो पार्टी इसके लिए खड़ी हो सकती है, वह केवल कांग्रेस हो सकती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने बीते माह 15 अगस्त के अवसर पर भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद द्वारा जारी एक पोस्टर का जिक्र करते हुए यह बात कही। चिदंबरम ने पोस्टर से नेहरू की फोटो गायब होने पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आप इस प्रवृत्ति को जारी रखने की अनुमति देते हैं, तो वह इतिहास की किताबों से चाचा जवाहरलाल नेहरू का अध्याय ही हटा देंगे। उन अध्यायों में सरदार पटेल हैं, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद हैं और हम इससे खुश हैं। लेकिन जवाहरलाल नेहरु वहां क्यों नहीं है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रभारी के रूप में गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस मौके पर चिदंबरम ने देश में एक समरूप संस्कृति बनाने के प्रयास को सबसे बड़ा खतरा करार दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी निर्वाचन आयोग ने की चुनाव तैयारियों की शुरुआत , नए मतदाताओं पर रहेगा फोकस

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: