![रविवार से शुरू हुई ओपीडी सेवाएं, रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया विरोध](/wp-content/uploads/2021/10/1523221319.jpeg)
रविवार से शुरू हुई ओपीडी सेवाएं, रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया विरोध
मरीज़ अब रविवार को भी करवा सकेंगे खून की जांच
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के अस्पतालों में मरीज़ अब रविवार को भी OPD में डॉक्टर से चेक अप करवा सकेंगे। ओपीडी सेवाएं की शुरुआत रविवार 10 अक्तूबर से शुरू हो गई हैं। साथ ही मरीज़ खून जांच भी करवा सकेंगे। हालांकि, सूचना के मुताबिक रेजिडेंट डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/delhi-government-will-give-pension-to-people-who-died-of-corona-cm-arvind-kejriwal-ordered/
रविवार से शुरू हुई ओपीडी सेवाएं
बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में विरोध के बावजूद रेजिडेंट डॉक्टरों को OPD आना पड़ा। हालाकिं पहले दिन मरीजों की संख्या कम रही। आठ विभागों की OPD में 50 रजिस्ट्रेशन हुए। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में रविवार को भी OPD सेवाएं खुलीं। इसके अलावा दिल्ली के अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान में भी OPD सेवाएं खोली गईं।
गौरतलब अस्पताल की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 10 अक्तूबर से शुरू होने वाले ओपीडी में नौ स्पेशलिटी विभाग की ओपीडी चालू रहेंगी। इसमें मेडिसिन, ओबीएस, सर्जरी, गायनी, हड्डी रोग, ईएनटी, नेत्र चेक अप, बाल रोग, यूरोलॉजी और फार्मेसी की सेवाएं शामिल हैं। OPD के लिए पंजीकरण सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक होगा।